महाराष्ट्र मंडल में सादगीपूर्ण मनाई गई अटल शताब्दी जयंती
2024-12-26 07:46 AM
179
0- देश रहना चाहिए, देश का लोकतंत्र अमर रहना चाहिए: काले
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल में बुधवार की शाम छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेई की जन्म शताब्दी सादगीपूर्ण मनाई गई। अटल बिहारी के तैलचित्र पर माल्यार्पण करने के साथ अध्यक्ष अजय मधुकर काले ने कहा कि अटल विहारी वाजपेई की सोच हमेशा से ही राष्ट्रवादी रही है। उन्होंने बतौर प्रधानमंत्री संसद में कहा था कि सरकारें आएंगी- जाएंगी, पार्टियां बनेंगी- बिगड़ेंगी मगर यह देश रहना चाहिए। इस देश का लोकतंत्र अमर रहना चाहिए।
मंडल की वरिष्ठ सेवा समिति के प्रमुख दीपक पात्रीकर ने कहा कि अटल बिहारी की बातें, उनके विचार, उनकी कविताएं राष्ट्र प्रथम के भाव से ओतप्रोत हैं। उनसे सादगीपूर्ण जीवन के साथ राष्ट्रवाद का पाठ सीखा जा सकता है। इस मौके पर बृहन्महाराष्ट्र मंडल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शेखर रावसाहब अमीन, संत ज्ञानेश्वर स्कूल के प्रभारी परितोष डोनगांवकर, सचेतक रविंद्र ठेंगड़ी सहित अनेक पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।