दिव्य महाराष्ट्र मंडल

नेशनल रिंग फाइट में शामिल होने छत्तीसगढ़ की टीम कर्नूल रवाना

रायपुर। आंध्रप्रदेश के कर्नूल में आयोजित 8वीं रिंग फाइट नेशनल प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ के 11 खिलाड़ी, दो कोच और टीम मैनेजर गुरुवार सुबह 11.30 बजे वेनगंगा एक्सप्रेस से रवाना हुए। छत्तीसगढ़ रिंग फाइट एसोसिएशन की ओर से टीम कर्नूल में खेल में अपना जौहर दिखाएगी।

टीम के साथ जा रहे छत्तीसगढ़ रिंग फाइट एसोसिएशन के महासचिव ओपी कटारिया ने बताया कि प्रदेश के अलग-अलग स्कूलों से चयनित 11 खिलाड़ी नेशनल खेलने के लिए जा रहे है। इनके साथ पुरुष कोच प्रवीण क्षीरसागर और महिला कोच मालती मिश्रा भी जा रही है। 

बतादें कि 27 से 29 दिसंबर को आंध्रप्रदेश में होने वाले नेशनल गेम्स 22 राज्यों की टीम हिस्सा लेगी। छत्तीसगढ़ की टीम पहली बार इस स्पर्धा में भाग लेने जा रही है। टीम को मंगलवार को महाराष्ट्र मंडल में ट्रैक सूट और किट दिया गया।