स्वदेशी मेले में दिखा अहिल्या बाई को ‘स्व देश’ प्रेम.. बच्चों ने किया जीवंत
2024-12-30 10:29 PM
433
- संत ज्ञानेश्वर स्कूल के छात्रो ने किया लाइव मंचन
- दिव्यांग बालिकाओं के सहायतार्थ लगे स्टाल में लगी भीड़
रायपुर। राजधानी के साइंस कालेज मैदान में चल रहे स्वदेशी मेले में उस वक्त ‘स्व देश’ प्रेम जाग उठा जब प्रांतीय सामाजिक सांस्कृतिक समागम की कड़ी में भारत के मालवा साम्राज्य की मराठा होलकर महारानी अहिल्याबाई की न्यायप्रियता और स्वदेश प्रेम का मंचन हुआ। महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर स्कूल के छात्रों ने अहिल्या बाई होल्कर के बाल्यावस्था से लेकर महारानी और न्याय की गाथा का मंचन किया।
संत ज्ञानेश्वर स्कूल के प्राचार्य मनीष गोवर्धन ने बताया कि स्वदेशी मेले में सामाजिक, सांस्कृतिक समागम में स्कूल के बच्चों ने शिक्षिका अस्मिता कुसरे एवं चित्रा जावलेकर के निर्देशन में मालवा की महारानी अहिल्या बाई होल्कर के संघर्ष, न्याय प्रियता और समाजसेवा के कार्यों का नाट्य मंचन किया।
नाटक का संचालन करने वाली शिक्षिका अस्मिता कुसरे एवं चित्रा जावलेकर ने बताया कि अहिल्याबाई होल्कर के इस नाट्य मंचन में छोटी अहिल्या की भूमिका अभिज्ञा शुक्ला, बड़ी अहिल्या बाई का किरदार आरुषि धनवानी ने निभाया। वहीं मालेराव के पात्र को रूपेश साहू, मुक्ता देवी का मंच पर अभिनय खुशी सहारे ने किया। समर्थ नाथवानी मंचन में सेनापति के रोल में नजर आए। वहीं खुशी यादव अहिल्या बाई की शुभचिंतक बनी नजर आई। दिव्यांश गोवर्धन नाट्य में गाय का मालिक बना है। ओजस तिवारी, विहान बिसेन, अभिनव साहू गांववाले और पूर्वी इस्सर, धनिश्ता बाले, डी.श्रुति, उपासना साहू ने नर्तकियां बनीं नजर आई। पलाश सरकार, गौरव, रुद्रप्रताप साहू, नमन विश्वकर्मा डोली उठाने वाले बने। स्कूल की शिक्षिका सुदेवी बिश्वास एवं वन्दना बिसेन ने नाट्य मंचन में भरपूर सहयोग दिया।