महाराष्ट्र मंडल ने जरूरतमंदों के बीच घूम- घूमकर बांटे कंबल
2025-01-02 10:50 AM
502
- युवा समिति का एक और 'मानव सेवा प्रथम' अभियान
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की युवा समिति ने बीती रात शहर के विभिन्न हिस्सों में घूम- घूमकर जरूरतमंदों के बीच बड़े पैमाने पर कंबल वितरित किया। इससे पहले भी 17 दिसंबर को मंडल अध्यक्ष अजय काले व सचिव चेतन दंडवते के नेतृत्व में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर अस्पताल के पीछे कैंसर भवन में सैकडों लोगों को कंबल ओढ़या गया था।

युवा समिति के समन्वयक विनोद राखुंडे के अनुसार महाराष्ट्र के युवाओं की टोली ने रेलवे स्टेशन, फाफाडीह चौक, डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर अस्पताल, शास्त्री चौक, आकाशवाणी चौक मां काली मंदिर, बूढ़ापारा गार्डन, लाखेनगर चौक और एम्स परिसर में बड़े पैमाने पर कंबल का वितरण किया। कंबल वितरण करने वालों में मंडल के सहसचिव सुकृत गनोदवाले, युवा प्रमुख शुचिता देशमुख, सहप्रमुख रीना बाबर, शिल्पा राखुंडे, शचीन्द्र देशमुख, तन्मय बक्षी, रितेश बाबर, विनोद राखुंडे शामिल रहे। इससे पहले युवा समिति ने दिवाली पर झुग्गी- झोपड़ीवासियों को कपड़े वितरित किए थे। युवा समिति की ओर से अंतिम दौर में निम्न आय वर्ग के लोगों के बीच गरम कपड़े वितरित किए जाएंगे। इस संदर्भ में तिथि की घोषणा अतिशीघ्र की जाएगी।