दिव्य महाराष्ट्र मंडल

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया महाराष्ट्र मंडल के कैलेंडर का विमोचन

- बृहन्महाराष्ट्र मंडल के राष्ट्रीय अधिवेशन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का निमंत्रण किया स्वीकार

रायुपर। महाराष्ट्र मंडल के वर्ष 2025 के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार देर रात किया। इस अवसर पर महाराष्ट्र मंडल रायपुर और बृहन्महाराष्ट्र मंडल के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री साय को नववर्ष की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अजय काले व बृहन्महाराष्ट्र मंडल के राष्ट्रीय सचिव शेखर रावसाहेब अमीन ने उन्हें 10 जनवरी से शुरू हो रहे राष्ट्रीय अधिवेशन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का ससम्मान निमंत्रण दिया, जिसे सीएम ने अपने स्टाफ से चर्चा के बाद स्वीकार कर लिया। 
 
शेखर अमीन और महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले ने राजधानी रायपुर में 10 से 12 जनवरी तक होने वाले बृहन्महाराष्ट्र मंडल के राष्ट्रीय अधिवेशन के विधिवत शुभारंभ के लिए 11 जनवरी को सुबह 11 बजे बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का आमंत्रण मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को दिया। शेखर रावसाहेब अमीन ने सीएम साय को बताया कि बृहन्महाराष्ट्र मंडल का यह 37वां  राष्ट्रीय अधिवेशन है। इसकी तैयारी हम जोरशोर से कर रहे हैं। सीएम ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए कार्यक्रम के लेकर उत्सुकता दिखाई। 
 
 
 मुख्यमंत्री साय से नववर्ष सौजन्य भेंट सहित कैलेंडर विमोचन अवसर पर बृहन्महाराष्ट्र मंडल के छत्तीसगढ़ प्रभारी सुबोध टोले, महाराष्ट्र मंडल के मुख्य समन्वयक श्याम सुंदर खंगन, महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले, मंडल उपाध्यक्ष गीता श्याम दलाल, सखी निवास प्रभारी नमिता शेष, मंडल भवन प्रभारी निरंजन पंडित, संत ज्ञानेश्वर स्कूल प्रभारी पारितोष डोनगांवकर और सचेतक रविंद्र ठेंगड़ी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।