बृहन्महाराष्ट्र मंडल 5 अप्रैल 2025 से मनाएगा शताब्दी महोत्सव
- महोत्सव के लिए विविध समितियों का गठन
- दिल्ली स्थित सदनिका का किया जाएगा जीर्णोद्धार
रायपुर। बृहन्महाराष्ट्र मंडल के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुक्रवार 10 जनवरी को महाराष्ट्र मंडल चौबे कालोनी में संपन्न हुई। बैठक में बृहन्महाराष्ट्र मंडल के स्थापना को 100 वर्ष पूर्व होने पर आगामी 5 अप्रैल 2025 से 5 अप्रैल 2026 तक शताब्दी महोत्सव मनाए जाने का फैसला लिया गया। इस शताब्दी समारोह का शुभारंभ 12 अप्रैल 2025 को झांसी से होगा।
बृहन्महाराष्ट्र मंडळ के कार्यवाह दीपक कर्पे ने बताया कि राजधानी रायपुर में आयोजित वार्षिक अधिवेशन के पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक में बीते वर्ष के कार्यों की समीक्षा के साथ आगामी कार्ययोजनाओं पर चर्चा की गई। बैठक में मुख्य रुप से मंडल के अध्यक्ष मिलिंद महाजन इंदौर, उपाध्यक्ष शेखरराव साहेब अमीन, प्रधान कार्यवाह दिलीप कुंभोजकर जबलपुर, कार्यवाह, दीपक कर्पे, देवास, कोषाध्यक्ष जीके दातार हैदराबाद और अहमदाबाद से पहुंचे सहकोषाध्यक्ष अशोक कापूरे सहित पूरी कार्यकारिणी उपस्थित थीं।
कर्पे ने आगे बताया कि बैठक में बृहन्महाराष्ट्र मंडल के वार्षिक अहवाल के वाचन की स्वीकृति दी गई। शताब्दी महोत्सव को लेकर शताब्दी महोत्सव अध्यक्ष डा. प्रमोद जोशी कानपुर द्वारा विविध समितियों के गठन की जानकारी साझा की गई। वहीं दिल्ली स्थित मंडळ सदनिका के जीर्णोद्धार के लिए बजट स्वीकृत कर प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में आगामी अधिवेशन पर कार्यकारिणी ने अपने विचार रखे। जिस पर निर्णय बृहन्महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष मिलिंद महाजन की 12 जनवरी को रायपुर में होने वाली वार्षिक एजीएम में लेगें।