महाराष्ट्र मंडल की कुमुद लाड को उत्कृष्ट साहित्य सेवी सम्मान
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की मराठी साहित्य समिति की प्रमुख कुमुद लाड को रविवार को छत्तीसगढ़ स्वाभिमान संस्थान की ओर से राज्य स्तरीय 'उत्कृष्ट साहित्य सेवी अलंकलण' से सम्मानित किया गया। कुमुद 'मध्य भारत का फेफड़ा हसदेव' नामक किताब में अपनी उत्कृष्ट रचनाओं के लिए वृंदावन हाॅल में सम्मानित की गईं हैं। 'मध्य भारत का फेफड़ा हसदेव' प्रकृति के संरक्षण व संवर्धन में विश्व की पहली ऐसी किताब कही जा रही है, जो पहले ही गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से अलंकृत है।
रविवार को इस किताब का विमोचन दूधाधारी मठ के महंत रामसुंदर दास ने किया। इस अवसर पर साहित्य व पर्यावरण जगत की अनेक विभूतियां भी उपस्थित रहीं। इस मौके पर साहित्य के क्षेत्र में कुमुद लाड की अमूल्य सहभागिता का भी उल्लेख किया गया व उन्हें वैदिक प्रकाशन की ओर से उत्कृष्ट साहित्य सेविका अलंकरण से नवाजा गया। इससे पहले भी डाक टिकट संग्रहण, साहित्यक सेवाओं व शिक्षकीय कार्यों में कई उपलब्धियों के कारण सेवानिवृत शिक्षिका कुमुद लाड को बीसियों अलंकरण से सम्मानित किया जा चुका है।