महाराष्ट्र मंडल में की गई छत्रपति शिवाजी महाराज की महाआरती
2025-01-19 08:47 PM
223
रायपुर। चौबे कॉलोनी स्थित महाराष्ट्र मंडल भवन में रविवार की शाम छत्रपति शिवाजी महाराज की महाआरती की गई। छत्रपति शिवाजी साहित्य के विशेषज्ञ कल्याण देशपांडे इस मौके पर विशेष रूप से उपस्थित रहे। महाआरती के बाद उन्होंने शिवाजी महाराज के प्रेरणादायी जीवन के कुछ विशिष्ट प्रसंगों पर चर्चा की। इस मौके पर युवा समिति के समन्वयक विनोद राखुंडे, दिव्य महाराष्ट्र मंडल के पराग दलाल, कार्यालय सहायक मनीष देसाई समिति कई अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।