दिव्य महाराष्ट्र मंडल

संत ज्ञानेश्वर स्कूल में तिरंगा की छांव में प्रतिभाएं सम्मानित

0- बच्चों ने दी देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां

0-  वीर विनायक दामोदर सावरकर हाउस (ग्रीन हाउस) को सर्वश्रेष्ठ का खिताब

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर स्कूल में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर ध्वजारोहण के साथ स्कूल के शैक्षणिक और खेलकूद के प्रतिभावान छात्रों को सम्मानित किया गया। महाराष्ट्र मंडल की उपाध्यक्ष गीता दलाल ने ध्वजारोहण किया। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। 

बच्चों को संबोधित करते हुए गीता दलाल ने कहा कि जिस पर घर में बड़े- बुजुर्ग कुछ नियम तय बनाते हैं, उसी तरह देश को चलाने के लिए जो नियम बनाया गया है, वही संविधान है, जिसका हमें मान रखना है। मंडल के वरिष्ठ सदस्य प्रसन्न निमोणकर ने बच्चों से अपने लिए एक नियम बनाने की अपील की। उन्होंने सभी बच्चों से वादा लिया कि आज ही वे घर जाकर इस बात की आदत डाल लेंगे कि जब भी उनके पैरेंट्स कार या बाइक लेकर घर से निकलेंगे, तो वे हेलमेट और सीट बेल्ट के लिए उन्हें अवश्य याद दिलाएगा। उन्होंने बच्चों से कहा कि अगर वह ऐसा करने में सफल होते हैं तो सही मायने उन्होंने अपना गणतंत्र पर्व मना लिया।

सांस्कृतिक प्रस्तुति ने मोहा मन

गणतंत्र दिवस समारोह में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी, जिसे सभी ने खूब सराहा। मिडिल क्लास के बच्चों ने 'भारत हमको जान से प्यारा है....' की शानदार प्रस्तुति दी। 'सारे जग में न्यारा देश हमारा है...', 'इतिहास का मैं आईना हूं....' गीतों की प्रस्तुतियों ने खूब तालियां बटोरीं।

प्रतिभावान विद्यार्थी सम्मानित

10वीं और 12वीं बोर्ड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों का शाला परिवार ने सम्मान किया। वहीं 10वीं और 12वीं बोर्ड में अच्छा प्रदर्शन करने वाले मैथ्स, बायो, काॅमर्स और आर्ट्स के छात्रों का सम्मान अतिथियों ने किया। सालभर की गतिविधियों के आधार पर संत ज्ञानेश्वर स्कूल के चारों हाउस का मूल्यांकन किया गया, जिसके आधार पर मार्निंग और डे शिफ्ट में भी वीर विनायक दामोदर सावरकर हाउस (ग्रीन हाउस) को बेस्ट हाउस का खिताब दिया गया।

मंच संचालन आराधना लाल व तृप्ति अग्निहोत्री ने किया | आभार प्रदर्शन सुनिधि रोकड़े ने किया |