महाराष्ट्र मंडल के सड्डू- मोवा केंद्र ने ऊर्जा पार्क में मनाई पिकनिक
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के सड्डू- मोवा केंद्र की महिलाओं ने ऊर्जा पार्क में मनोरंजक पिकनिक मनाई। इसमें मकर संक्रांति के कई खेल खेले गए। तत्पश्चात महिलाओं ने अपना पसंदीदा खेल हाउसी भी खेला। हल्दी- कुमकुम में महिलाओं ने उखाने लेकर अपनी संस्कृति का परिचय दिया। उन्हें संक्रांत का वान भी दिया गया। महाराष्ट्र मंडल मेस से स्वरुचि भोज का सभी महिलाओं लुत्फ़ लिया।
इस मौके पर रेणुका पुराणिक, आरती पोतदार, प्राजक्ता ऐतुलवार, शालिनी जोशी, मनीषा होशंगाबादे, मधुरा भागवत, सुनीता लाड, जया चंदवस्कर, कुंदा, कर्डले काकू, सुरेखा पाटिल, विनिता चिताम्बरे, मंजूषा कालकर, माधवी मोघे, प्रांजलि चरपे, श्रुति डोंनगांवकर सहित अनेक सभासद पिकनिक में उपस्थित रहीं।