दिव्य महाराष्ट्र मंडल

राजधानी की धार्मिक यात्रा के साथ मतदाता जागरूकता अभियान

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के वल्लभनगर महिला केंद्र की महिलाओं ने रविवार, 9 फरवरी को राजधानी के धार्मिक स्थलों की यात्रा कर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। मंडल की महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले के नेतृत्व में महिलाएं सर्वप्रथम मंडल द्वारा संचालित प्रियदर्शिनी नगर स्थित संत ज्ञानेश्वर स्कूल पहुंची। जहां सर्वप्रथम सभी ने शत प्रतिशत मतदान की शपथ ली और आसपास के रहवासियों को 11फरवरी को मतदान अवश्य करने की अपील की। तथा उन्हें एक-एक वोट का महत्व समझाया। जिसके उपरांत केंद्र की महिलाओं ने अपनी राजधानी की धार्मिक यात्रा प्रारंभ की।

महिलाओं की यात्रा का पहला पड़ाव महादेवघाट स्थित हटकेश्वर नाथ महादेव का दर्शन था। जहां सभी ने राजधानी के इस प्राचीन मंदिर के दर्शन किए और वहां पहुंचे भक्तगणों को मतदान के लिए जागरूक किया। जिसके उपरांत भी बूढ़ामहादेव मंदिर अम्लेश्वर पहुंचे। जहां सभी ने दर्शन उपरांत मतदाता जागरूकता अभियान चलाया और पिकनीक का आनंद लिया। इस दौरान मनोरंजन के लिए विभिन्न खेल खेले गए। जिसमें प्रथम संगीता, द्वितीय तोषी देवस्थले और सुवर्णा कस्तुरे तृतीय स्थान पर रही।

अगले पड़ाव की लिए महिलाएं हार्टफुलनेस ध्यान केंद्र पहुंची। वहां सभी ने जीवन में ध्यान के महत्व को समझा और ध्यान लगाकर अलग ही अनुभव को प्राप्त किया। इस तरह वल्लभनगर केंद्र की महिलाओं अपनी धार्मिक यात्रा पूरी की। इस दौरान संयोजिका मानसी विठालकर, सह संयोजिका वंदना पाटिल, सह संयोजिका कंचन पुसदकर, तोषी देवस्थले, रोहिणी पेंडसे, सुलभा विठालकर, अर्चना जतकर, विजया चौधरी, रोहिणी चिमोटे, सुवर्णा कस्तुरे, नूतन, शुभांगी आप्टे, अमरजीत, शोभा मोहता, अर्चना राखड़े, अपर्णा पेंडसे, माधुरी, संगीता, ज्योति खांडेकर, शोभा ठाडा, मनीषा सदन, स्मिता चांडोरकर प्रमुख रुप से उपस्थित थीं।