निगम चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत पर मूणत को मंडल अध्यक्ष काले ने दी बधाई
2025-02-16 10:18 PM
265
रायपुर। नगर निगम चुनाव में सभी 70 वार्डों सहित महापौर के निर्वाचन के लिए रायपुर पश्चिम के अनुभवी विधायक राजेश मू़णत का रविवार की सुबह महाराष्ट्र मंडल ने उनका आत्मीय सम्मान किया और बधाई देते हुए उनसे हमेशा की तरह भरपूर सहयोग की अपेक्षा की।
बताते चलें कि राजेश मूणत ने पार्टी के रणनीतिकारों के साथ मिलकर प्रचार प्रसार की सभी रणनीतिक जिम्मेदारियां भी बखूबी निभाई। बताया जाता है कि टिकट वितरण में भी भाजपा संगठन के दिग्गज नेताओं के साथ उनकी अहम भूमिका रही। नतीजा सबके सामने है। न केवल भारतीय जनता पार्टी की मीनल चौबे ने ऐतिहासिक एक लाख 52 हजार वोटों से जीत कर महापौर निर्वाचित हुईं, बल्कि निगम के इतिहास में पहली बार भाजपा ने 70 में से 60 वार्डो पर सफलता का परचम लहराया। इतनी बड़ी सफलता के लिए राजेश मूणत को बधाई देने के लिए महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले, संत ज्ञानेश्वर स्कूल के प्रभारी परितोष डोनगांवकर व सचेतक रविंद्र ठेंगड़ी के साथ उनके निवास पर पहुंचे। महाराष्ट्र मंडल से काले के हाथों सम्मानित होने के बाद आभार स्वरूप मू़णत ने कहा कि राजधानी के विकास में नगर निगम के साथ महाराष्ट्र मंडल की भूमिका भी हमेशा की तरह सकारात्मक रहेगी। यह उनका विश्वास है।