डंगनिया केंद्र की महिलाओं ने संकट चतुर्थी पर किया 21 बार अथर्वशीर्ष का पाठ
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की डंगनिया महिला केंद्र की महिलाओं ने रविवार, 16 फरवरी को संकट चतुर्थी के अवसर पर 12 बार अथर्वशीर्ष का पाठ किया गया। पाठ का आयोजन केंद्र की सदस्य अंकुर महाजन देशपांडे के घर पर किया गया।
मंडल द्वारा संचालित सखी निवास-कामकाजी महिला वसती गृह की प्रभारी नमिता शेष ने बताया कि डंगनिया केंद्र द्वारा वर्षभर चतुर्थी पर अथर्वशीर्ष का पाठ किया जाता है। इस बार यह आयोजन केंद्र की सदस्य अंकुर महाजन के घर किया गया। वहां पहुंची केंद्र की सभी महिलाओं ने 21 बार अथर्वशीर्ष का पाठ किया। उन्होंने आगे बताया कि बुद्धि और विद्या के दाता गणेश जी परमात्मा का विघ्ननाशक स्वरूप है। श्री गणेश के भक्त विभिन्न प्रकार से उनकी अनेक श्लोक, स्तोत्र, जाप द्वारा गणेशजी की आराधना करते हैं। इनमें से गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ भी बहुत मंगलकारी है।
आज के आयोजन में अंकुर महाजन, अनामिका महाजन, रंजना राजिमवाले, प्रीती काले, नमिता शेष, अनुभा जाउलकर, श्रध्दा देशमुख, शैला गायधनी, रश्मि डांगे, जया भावे, दिपांजली भालेराव, अनुजा महाड़िक प्रमुख रुप से उपस्थित थीं।