दिव्य महाराष्ट्र मंडल

छत्रपति शिवाजी जयंती पर नृत्य नाटिका और पोवाड़ा 19 फरवरी को

 - संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में महाराष्ट्र मंडल की युवा समिति करेगी आयोजन

रायपुर। राष्ट्र के गौरव और सम्मान के लिए आजीवन युद्धरत रहने वाले महान योद्धा और हिंदू ह्रदय सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज की 395वीं जयंती बुधवार, 19 फरवरी को शाम 6.30 बजे महाराष्ट्र मंडल द्वारा मंडल द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में मनाई जाएगी। इस अवसर पर मंडल की युवा समिति की ओर से शिवाजी महाराज के जन्म से अवसान तक की वीरगाथा, नृत्य नाटिका, पोवाड़ा प्रस्तुत किया जाएगा।

युवा समिति की प्रमुख शुचिता देशमुख ने बताया कि छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती प्रियदर्शिनी नगर स्थित संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में धूमधाम से मनाई जाएगी। बुधवार 19 फरवरी को शाम 6.30 बजे शिवाजी महाराज के जन्म से अवसान तक की वीरगाथा प्रस्तुत किया जाएगा। नृत्य नाटिका की प्रस्तुति श्रावणी मुकादम देंगी। वहीं चौबे कालोनी केंद्र की महिलाओं द्वारा पोवाड़ा (गायन के साथ जीवन गाथा) प्रस्तुत किया जाएगा। वहीं तन्मय बक्षी शिवाजी महाराज के रोचक प्रसंग सभी के साथ साझा करेंगे। बतादें कि महाराष्ट्र मंडल की युवा समिति की ओर से हर माह की 19 तारीख को छत्रपति शिवाजी महाराज की आरती निरंतर की जा रही है।