दिव्य महाराष्ट्र मंडल

संत श्री गजानन महाराज के प्रगट दिवस पर आज शाम भजन संध्या का आयोजन

रायपुर। तात्यापारा स्थित संत श्री गजानन महाराज (शेगांव) संस्थान रायपुर द्वारा ‘संतश्री’ का प्रगट दिवस दिवस 20 फरवरी से मनाया जा रहा है। गुरुवार 20 फऱवरी को संतश्री के प्रगट दिवस पर सुबह 5 बजे श्री गजानन विजय ग्रंथ का सामुहिक परायण किया गया। 8.30 बजे सहस्त्रभिषेक और सुबह 10 बजे श्रीगणेश याग उपरांत आरती हुई। शाम को 8.00 बजे सामूहिक महाआरती का आयोजन किया जाएगा।  वहीं आरती के उपरांत प्रज्योत देवास्कर मुंबई द्वारा भजन प्रस्तुत किया जाएगा।

शुक्रवार 21 फरवरी को  महाप्रसाद के दिन सुबह सहस्त्रभिषेक और सत्यनारायण की कथा होगी। कथा के उपरांत दोपहर1 बजे से भाजी भाकर (भंडारा) का आय़ोजन किया गया है। महाप्रसाद के पुण्य फल के भागी बनने के लिए भक्तगण 18 फरवरी के पूर्व मंदिर कार्यालय में महाप्रसाद के लिए शिघा आटा जमा कर सकते है।

कार्यक्रम के अंतिम दिन शनिवार 22 फरवरी को सुबह 8.30 बजे सहस्त्रभिषेक पूजनशाम को 4 बजे महिलाओं द्वारा भजन की प्रस्तुति दी जाएगी। शाम 6 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होगी। पालकी के बाद आरती और गोपाल काला प्रसाद का वितरण किया जाएगा। मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।