महाराष्ट्र मंडल में नवनिर्वाचित 70 पार्षदों का नये महापौर के साथ 23 को अभिनंदन करेंगे डॉ. रमन
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल रविवार, 23 फरवरी को शाम 6 बजे रायपुर नगर निगम की नवनिर्वाचित महापौर और 70 पार्षदों का सम्मान करेगा। अभिनंदन समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह होंगे। जबकि अध्यक्षता रायपुर पश्चिम के विधायक राजेश मूणत करेंगे।
महाराष्ट्र मंडल के सहसचिव सुकृत गनोदवाले और युवा समिति के शुभम् पुराणिक ने बताया कि चौबे कालोनी स्थित महाराष्ट्र मंडल द्वारा रायपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित सभी 70 पार्षदों और महापौर का सम्मान 23 फरवरी को किया जाना है। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ, रमन सिंह नवनिर्वाचित पार्षदों को लोकतंत्र का महत्व एवं निर्वाचित पदों पर कार्य करते हुए जन सेवा से जुड़ी जिम्मेदारियां से अवगत कराएंगे।