दिव्य महाराष्ट्र मंडल

महिला केंद्रों में उत्साह के साथ हुआ रामरक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा पाठ

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की आध्यात्मिक समिति की ओर से हर शनिवार को होने वाला रामरक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा पाठ का क्रम इस शनिवार भी पूरे उत्साह के साथ जारी रहा। शंकर नगर बाल वाचनालय की प्रभारी रेणुका पुराणिक ने बताया कि मंडल की रोहिणीपुरम, सड्डू, वल्लभनगर और टाटीबंध केंद्र की महिलाओं ने रामरक्षा स्तोत्र का पाठ किया। इस दौरान बड़ी संख्या में आसपास के स्थानीय रहवासी भी उपस्थित रहे।

रेणुका पुराणिक ने बताया कि रोहिणीपुरम केंद्र की सदस्य साधना बहिरत, चित्रा बल्कि, राजश्री वैद्य, अलका कुलकर्णी, अपर्णा जोशी, अपर्णा वराडपांडे ने उत्साह के साथ राम रक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसी तरह  सड्डू केंद्र की महिलाओं ने स्थानीय मंदिर में पाठ किया। इस दौरान मंजू कलकर, आरती पोतदार, शालिनी जोशी, श्रुति डोनगांवकर, मनीषा होशंगाबादे, मानिक आचार्य, माधुरी मोघे, शुभम राजिमवाले, प्राजक्ता आतुलकर प्रमुख रुप से उपस्थित थीं।

पुराणिक ने आगे बताया कि वल्लभनगर केंद्र की तरफ से सामूहिक हनुमान चालीसा और राम रक्षा स्तोत्र का पाठ मंडल द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में किया गया। आयोजन में विशेष रुप से मंडल की महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले उपस्थित रही। इस अवसर पर मनीषा सदन, रोहिणी पेंडसे, सीमा, प्रेरणा मोरे, प्राजक्ता पुसदकर, मानसी बिठालकर, शोभा पाटिल, अल्पना देवरनकर, अगस्त्य जटकर सुवर्णा कस्तूरे, प्रीति कंचन, आशा बरेवार उपस्थित थीं।  वहीं टाटीबंध केंद्र द्वारा किए गए पाठ में कीर्ति भिते, सोनल पेदे, मनीषा मार्जीवे, लीना साठे उपस्थित रही।