महाराष्ट्र मंडल में ‘अनादि मैं, अनंत मै’ का नाट्य मंचन 26 फरवरी को
रायपुर। महान क्रांतिकारी वीर विनायक सावरकर की पुण्यतिथि पर बुधवार, 26 फरवरी को शाम 7 बजे से चौबे कालोनी स्थित महराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर सभागृह में हिंदी नाटक ‘अनादि मैं, अनंत मै’ का मंचन किया जाएगा। इस नाटक में वीर सावरकर के जीवन की प्रमुख मार्मिक घटनाओं को दिखाया जाएगा। नाटक की प्रस्तुति विंग्स सोसाइटी फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स कल्चरल समिति कटनी मध्य प्रदेश के कलाकारों द्वारा दी जाएगी।
महाराष्ट्र मंडल के सचिव चेतन गोविंद दंडवते ने बताया कि वीर सावरकर की पुण्यतिथि पर महाराष्ट्र मंडल में हिंदी नाटक अनादि मैं, अनंत मैं का मंचन होगा। इस नाटक में बताया जाएगा कि वीर सावरकर का जीवन भारत के इतिहास का स्वर्णिक काल रहा है। जिसे न केवल छुपाकर रखा गया बल्कि योजना के तहत सामान्य भारतीयों को सावरकर के विषय में भ्रमित किया गया। नाटक की रिहर्सल इन दिनों कटनी में ही हो रही है जिसमें भाग लेने वाले सभी कलाकार कटनी शहर के है।
नाटक का निर्देशन युवा अभिनेता और निर्देशक हिम्मत गोस्वामी ने किया है। नाटक में सावरकर के तीन रूप को मंच पर दिखाने का प्रयास किया जाएगा। महाराष्ट्र मंडल रायपुर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने विंग्स थिएटर थिएटर की टीम पूरी तरह से तैयारियों में लगी हुई है। दंडवते ने कहा कि वीर सावरकर के जीवन को हर स्कूल और कॉलेजों पर शिक्षा के रूप में पढ़ाया जाना चाहिए।