दिव्य महाराष्ट्र मंडल

महाराष्ट्र मंडल में महा शिवरात्रि पर 51 जोड़े करेंगे सामूहिक रुद्राभिषेक

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल चौबे कॉलोनी स्थित संत ज्ञानेश्वर सभागृह में महा शिवरात्रि पर बुधवार 26 फरवरी को सुबह 10:00 बजे लघु रुद्राभिषेक का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर 51 जोड़े एक साथ लघु रुद्राभिषेक करेंगे। सुबह 10 बजे शुरू हुई पूजा दोपहर 2 बजे तक चलेगी। महाराष्ट्र मंडल के सचिव और महाराष्ट्र संस्कार केंद्र के प्रमुख चेतन दंडवते के मुताबिक आयोजन की तैयारियां पूरी हो गई हैं।

महाराष्ट्र मंडल की महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले ने बताया कि इस मौके पर लगातार चौथी बार महिलाओं की टीम लघु रुद्राभिषेक पाठ करेंगी। तात्यापारा निवासी ज्योति कान्हे के नेतृत्व में महिलाओं की टीम पिछले एक महीने से अभ्यास करने के बाद अब लघु रुद्राभिषेक का पाठ करने के लिए तैयार है।  ज्योति कान्हे के साथ विशाखा तोपखानेवाले, दीपांजली भालेराव, स्मिता कोमजवार, रीता लोखंडे, रुपाली लोखंडे, अनघा करकशे, दमयन्ती देशपांडे, आराधना शेष, शोभा शेष, निशा शेष और शुभांगी शेष लघु रुद्र का पाठ करेंगी।