"छावा" छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री... महाराष्ट्रयीन समाज ने जताया सीएम का आभार
रायपुर। छत्रपति संभाजी महाराज पर आधारित ऐतिहासिक वीर गाथा मूवी "छावा" को राज्य में टैक्स फ्री घोषित करने पर महाराष्ट्र मंडल रायपुर के अध्यक्ष अजय मधुकर काले, सचिव चेतन दंडवते और मराठा युवा समाज अध्यक्ष लोकेश पवार ने पूरे महाराष्ट्रीयन परिवार की ओर से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया है।
महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले ने कहा कि लोगों में राष्ट प्रेम की भावना जागृत करती ऐसी मूवी हमें खुद भी देखना चाहिए और अपने बच्चों को भी संभाजी महाराज की वीरता के बारे में बताना चाहिए। राज्य सरकार ने इसे टैक्स फ्री कर दिया। अब सिनेमाघरों में टिकट की दर और कम हो जाएगी।
मराठा समाज के युवा अध्यक्ष लोकेश पवार ने बताया कि छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित इस मूवी के रिलीजिंग के प्रथम दिवस पर ही मराठा समाज ने 100 लोगों के साथ मिलकर इस मूवी को देखा और वहीं से उन्होंने राज्य सरकार से इसे टैक्स फ्री करने की मांग की थी। जिस पर शासन से इस मूवी को टैक्स फ्री कर दिया।