कुल देवता पूजन, अभिषेक और सत्यनारायण पूजा विधि पर कार्यशाला 1 मार्च को
रायपुर। आज की वर्तमान पीढ़ी अपने संस्कारों और पूजा-पाठ की विधि से विरक्त होती जा रही है। वहीं युवा पीढ़ी पूजा-पाठ के तौर-तरीकों को सही ढंग से नहीं अपना पा रही है। इन युवा पीढ़ी को पूजा पाठ की सही विधि और अपने संस्कारों से संस्कारित करते लिए महाराष्ट्र मंडल रायपुर में कुल देवता पूजन, अभिषेक और सत्यनारायण पूजा विधि पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन एक मार्च को दोपहर 3.30 बजे महाराष्ट्र मंडलम किया गया है।
मंडल की महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले ने बताया कि मंडल के सचिव और आचार्य चेतन गोविंद दंडवते कार्यशाला में उपस्थित जनों को पूजा विधि, मंत्रोच्चार, पूजा का क्रम आदि सभी चीजों की विस्तृत जानकारी देंगे। कार्यक्रम का आयोजन अवंती विहार, शंकर नगर और देवेंद्र नगर महिला केंद्र की ओर से किया जा रहा है।
अवंती विहार, शंकर नगर और देवेंद्र नगर महिला केंद्र की संयोजिका नीता भंडारकर, आरती गोवर्धन और सविता भागडीकर ने मंडल के सभी सदस्यों से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में इस कार्यशाला में शामिल होकर दैनिक पूजा विधि, कुल देवता पूजा विधि, सही मंत्रोच्चार, पूजा का क्रम हम सीख पाएंगे और अपनी इस सांस्कृतिक विरासत को अपनी आने वाली पीढ़ी को सौंप पाएंगे।