दिव्य महाराष्ट्र मंडल

मंडल के सभागृह में सामूहिक रामरक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा पाठ

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की आध्यात्मिक समिति की ओर से महाराष्ट्र मंडल के क्षत्रपति शिवाजी सभागृह में शनिवार को  अवंती विहार, शंकर नगर और देवेंद्र नगर महिला केंद्र की महिलाओं द्वारा रामरक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। वहीं वल्लभनगर, बूढ़ापारा और सरोना केंद्र द्वारा भी स्थानीय मंदिरों में पाठ किया गया।

मंडल के आध्यात्मिक समिति की समन्वयक आस्था काले ने बताया कि मंडल के सभी महिला केंद्रों द्वारा हर शनिवार को रामरक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा का नियमित पाठ किया जा रहा है। इस शनिवार 1 मार्च को अवंती विहार, शंकर नगर और देवेंद्र नगर महिला केंद्र की संयोजिका नीता भंडारकर, आरती गोवर्धन और सविता भागडीकर ने मंडल के मिनी हाल में रामरक्षा स्‍त्रोत और हनुमान चालीसा का साप्‍ताहिक पाठ किया। मंडल की आध्‍यात्मिक समिति की ओर से इस अभियान को एक मार्च 2025 को 61 सप्‍ताह पूरे हो गए हैं। महिला केंद्रों में इस अभियान को लेकर अभी भी उनता ही जोश है जितना अभियान की शुरुआत में था।

 

शंकर नगर बाल वाचनालय व गार्डन की प्रभारी रेणुका पुराणिक ने बताया कि प्रियदर्शिनी नगर स्थित मंदिर में वल्लभनगर केंद्र की महिलाओं ने हनुमान चालीसा और रामरक्षा स्तोत्र का पाठ किया। इस दौरान मनीषा सदन, सीना, दुबे, दीपाली गोयल, श्रीवास्तव अंटी, नीलू दवे सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं। वहीं सालासर सोसयटी सरोना स्थित हनुमान मंदिर में सरोना केंद्र की महिलाओं ने सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ कर श्रीराम की स्तुति की। इस दौरान विभा पाण्डे, आरती ठोंबरे, मीना परदेशी, गायत्री चन्द्राकर, तनु श्रीधर, गिरजा साहू प्रमुख रुप से उपस्थित थे। बूढ़पारा केंद्र की महिलाओं ने बूढ़ापारा स्थित हनुमान मंदिर में पूरे उत्साह के साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान अनघा करकशे, दम्यती देशपांडे, अर्चना पराड़कर, मंजुजा काले, प्रणिता नलगुंड़वार शामिल हुई।