महिला मड़ईः महाराष्ट्र मंडल के स्टाल में पहुंच रहे लोग... मिल रहा अच्छा प्रतिसाद
2025-03-06 09:11 PM
603
रायपुर। ’सशक्त महिला समृद्ध महिला’ थीम रायपुर के साइंस कालेज मैदान में लगे राज्य स्तरीय महिला मड़ई में महाराष्ट्र मंडल के स्टाल का मेले में अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। होली त्योहार को लेकर मेले में पहुंचे वाले लोग अपने घरों के लिए चिवड़ा, शक्करपारा, सलोनी, नमकीन के साथ छत्तीसगढ़ी व्यंजन ठेठरी, खुरमी खरीद रहे है।
महिला मड़ई में लगाए गए 87 स्टॉलों बिक्री-सह प्रदर्शनी का अवलोकन दोपहर 12 बजे से रात्रि 10 बजे तक किया जा सकता है। मड़ई में सेल्फी जोन बनाया गया है जो आकर्षण का केंद्र है। इसके साथ ही साथ बच्चों के लिए प्ले जोन भी बनाया गया है, जिसमें बच्चों के मनोरंजन के लिए आकर्षक झूले एवं खेल-खिलौने की व्यवस्था की गई है।
महिला मड़ई में नवा बिहान, महतारी वंदन सखी सेंटर, वुमन हेल्पलाइन, दिशा दर्शन, कन्या विवाह, स्पॉन्सरशिप, फास्टर केयर, बाल कल्याण समिति, किशोर न्याय बोर्ड,चाइल्ड हेल्पलाइन, बाल विवाह, दत्तक ग्रहण और आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र का स्टॉल लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहे।