दिव्य महाराष्ट्र मंडल

महाराष्‍ट्र मंडल के स्‍पोर्ट्स क्‍लब का शुभारंभ 30 को

रायपुर। महाराष्‍ट्र मंडल का स्‍पोर्ट्स क्‍लब 30 मार्च, रविवार को शाम छह बजे शुरू होने जा रहा है। पहले चरण में स्‍पोर्ट्स क्‍लब में बैडमिंटन, कैरम और शतरंज जैसे खेलों को शामिल किया जा रहा है। क्‍लब की सदस्‍यता केवल महाराष्ट्र मंडल के आजीवन सभासद और उनके बच्‍चे ही ले सकते हैं।
 
संत ज्ञानेश्‍वर स्‍कूल के प्रभारी परितोष डोनगांवकर ने बताया कि इससे पहले भी महाराष्‍ट्र मंडल में स्‍पोर्ट्स क्‍लब में नियमित रूप से क्रिकेट, बैडमिंटन, कैरम सहित विविध खेल खेले जाते थे। मंडल का नया भवन बनने के बाद फ‍िर से स्‍पोर्ट्स क्‍लब शुरू किया जा रहा है। जल्‍दी ही शुरू होने वाली ग्रीष्‍मकालीन छुट्टी के कारण बच्‍चों के बड़ी संख्‍या में क्‍लब में शामिल होने की संभावना है। स्‍पोर्ट्स क्‍लब चौबे कॉलानी स्थित महाराष्‍ट्र मंडल भवन के प्रथम तल पर लॉन एरिया में संचालित किया जाएगा। इसी तरह कैरम खेलने वालों के लिए अंतरराष्‍ट्रीय मापदंडों के अनुरूप कैरम बोर्ड की व्‍यवस्‍था की गई है।
 
परितोष के अनुसार अप्रैल माह में मंडल के संत ज्ञानेश्‍वर स्‍कूल में वालीबॉल और रॉक बॉल का कैंप शुरू किया जाना है। यह कैंप खेल समिति के माध्‍यम से समन्‍वयक गीता दलाल के मार्गदर्शन में शुरू किया जाएगा। यह शालेय व महाविद्यालयीन स्तरीय नि:शुल्‍क शिविर राजधानी स्‍तरीय होगा।