दिव्य महाराष्ट्र मंडल

रामरक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा का महाराष्ट्र मंडल के महिला केंद्रों में हुआ पाठ

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की आध्यात्मिक समिति द्वारा प्रत्येक शनिवार को होने वाला राम रक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा का नियमित पाठ 65वें सप्ताह भी महिला केंद्रों में उत्साह के साथ जारी रहा।  वल्लभनगर, बूढ़ापारा और अमलीडीह केंद्र की महिलाओं ने नियमित पाठ किया। महिलाओं और श्रद्धालुओं ने बुलंद, ओजस्वी स्वर से राम रक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ से मंदिरों व सभासदों के घरों को गूंजा दिया।

महाराष्ट्र मंडल के आध्यात्मिक समिति समन्वयक आस्था काले ने बताया कि वल्लभ नगर केंद्र में हुए पाठ के दौरान मानसी विठालकर, रोहिणी चिमोटे, तोषी देवस्थले, अर्चना राखड़े, अल्पना देवरणकर, सुलभा विठाळकर, कांचन पुसदकर, प्राजक्ता पुसदकर, वंदना पाटिल, मंजूषा चिलमवार, अर्चना जतकर, माधुरी गाडगील, सीमा, मनीषा सदन, सुवर्णा कस्तुरे, अपर्णा आठले, रोहिणी पेंडसे, शुभदा अगस्ती और शोभा ठाडा सहित अन्य महिलाएं उपस्थित थीं। 

काले ने आगे बताया कि वहीं बूढ़ापारा केंद्र द्वारा किए गए पाठ के दौरान अंजली शितुत, अंजली नलगुंडवार, प्रणिता नलगुंडवार, मंजू काले और अमलीडीह केंद्र द्वारा किए गए रामरक्षा सतोत्र और हनुमान चालीसा पाठ के दौरान अर्चना भाखरे, नीता डूमरे, अर्चना धर्माधिकारी प्रमुख रुप से उपस्थित थीं।