दिव्य महाराष्ट्र मंडल

ईश्वर पर भरोसे का नाम ही रामः आकांक्षा गद्रे

रायपुर। हमारे धर्म और पुराण हमें जीवन जीने और जीवन के हर कठिन क्षण में उचित और सही निर्णय लेने की प्रेरणा देते है। रामायण के मुख्य पात्र प्रभु श्रीराम ही है, लेकिन अन्य सभी पात्र का जीवन में भी कुछ न कुछ सीखता है। जिसे अपने जीवन में आत्मसात कर हम अपने जीवन में आने वाली कठिनाईयों से बाहर आ सके। विपदा के समय खुद को संयमित रख सके। उक्ताशय के विचार आकांक्षा गद्रे ने महाराष्ट्र मंडल में आयोजित रामायण के पात्रों पर चर्चा के दौरान कहीं।

आकांक्षा गद्रे प्रभु श्रीराम पर चर्चा करते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम का जीवन अनंत है, विशाल है। ईश्वर पर भरोसे का नाम ही राम है। इस अवतार में भगवान सामान्य मानव की तरह जीवन जिया। उनका संपूर्ण जीवन कर्तव्यों और संघर्षों से भरा है। फिर सघर्ष 14 बरस के बनवास का हो या फिर माता सीता से विरोग का। भगवान श्रीराम का जीवन हमें इस बात की सीख देता है कि जीवन कई ऐसे क्षण आएंगे जिसमें हमको काफी संघर्ष करना होगा, और उन्हीं संघर्ष पथ पर चलकर हमें सफलता भी मिलेगी।