हिंदी रंगमंच दिवस पर 3 अप्रैल को महाराष्ट्र मंडल- रंगभूमि की प्रस्तुति 'अनुभूति' का मंचन
2025-04-02 07:38 PM
421
रायपुर। हिंदी रंगमंच दिवस के अवसर पर महाराष्ट्र मंडल और रंगभूमि रायपुर की ओर से गुरुवार को शाम 7:30 बजे वृंदावन हॉल में 'अनुभूति' का मंचन किया जाएगा। इसमें देश व प्रदेश के चिर परिचित साहित्यकारों की कविताओं की नाटक के माध्यम से प्रस्तुति होनी है। इस कार्यक्रम में टीम रंगभूमि के लगभग 20 कलाकार मंच से और मंच पर अपनी भूमिका निभाएंगे।
'तीन मीटर' और 'हरे भरे पेड़' (दो कविता) - विनोद कुमार शुक्ल, 'आ गए तुम' - निधि सक्सेना, 'दाई अऊ बेटा' - डॉ. सीमा श्रीवास्तव, 'कैकयी के राम' - सुधीर श्रीवास्तव, 'स्मृति सुमन - सुनो गांधारी', श्रुति कुशवाहा - 'प्रेमिका', 'अंतिम यात्रा डॉट कॉम' - कुमार जगदलवी, 'साधो! ये मुर्दों का गांव' - डॉ. लक्ष्मीकांत पंडा, 'स्त्री हूं' - डॉ. अनुराधा दुबे की कविताओं का मंचन किया जाएगा। परिकल्पना व निर्देशन आचार्य रंजन मोड़क ने किया है।