दिव्य महाराष्ट्र मंडल

चौबे कालोनी केंद्र ने मनाया हल्दी कुंकू... हनुमान मंदिर के सामने मठा वितरण का निर्णय

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के चौबे कालोनी महिला केंद्र द्वारा गुरुवार 17 अप्रैल को केंद्र की वार्षिक बैठक और चैत्र गौर हल्दी कुंकू मनाया गया। बैठक में केंद्र द्वारा सालभर होने वाले कार्यक्रमों के बारे में चर्चा की गई। वहीं मई के महीने में चौबे कालोनी स्थित चिंताहरण हनुमान मंदिर के सामने मठा वितरण करने का निर्णय लिया गया। 

केंद्र की संयोजिका अक्षता पंडित ने बताया कि इस अवसर पर केंद्र की महिलाओं को कई रोचक गेम खिलाए गए। जिसमें पत्तों वाले खेल में उज्जवला पुराणिक प्रथम, अनुराधा चौधरी द्वितीय और गौरी क्षीरसागर तृतीय रही। इस अवसर पर विशेष रुप से मंडल की उपाध्यक्ष गीता दलाल, महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले और सहसचिव मालती मिश्रा विशेष रुप से उपस्थित थीं। इस अवसर पर सभी ने मराठी और छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का स्वाद  लिया। 

कार्यक्रम में मनीषा वरवंडकर, अपर्णा काळेले, अक्षता पंडित, स्वाती डबली, प्रीति शेष, प्राची डोंगावकर, अनुराधा चौधरी, गौरी क्षीरसागर, अनु बोधनकर, संगीता निमोनकर, अवंती अग्निहोत्री, पल्लवी मुक्कदम, ज्योती कामनवार, कल्पना बड़वाइक,  उज्वल पुराणिक, सुनंदा बेंद्रे, शीतल आर्विकर, मालविका राजिमवाले उपस्थित थे।