समर कैंपः अन्य स्कूलों के बच्चों हुए शामिल... कहा मजा आ रहा
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में चल रहे समर कैंप में सिर्फ वहीं के नहीं अपितु आसपास के कई स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे शामिल हो रहे है। अन्य स्कूल के बच्चे यहां कैंप में शामिल होकर बड़े ही खुश नजर आ रहे है। इन बच्चों ने एक स्वर में कहा कि कैंप में उन्हें काफी मजा आ रहा है।

समर कैंप में शामिल हुए अथर्व और धैर्य राय ने बताया कि दोनों भाई राजकुमार कालेज में पढ़ते है। अभी यहां समर कैंप के लिए आए। कैंप में सुबह आने के बाद पहले योग और व्यायाम कराया जाता है। फिर हम फायरलेस कुकिंग में शामिल होते है। जिसमें हमने पहले दिन भेल फिर नड्डा रोल बनाना सीखा। हमें यहां काफी मजा आ रहा है। टीचर्स भी हमें काफी अच्छे से टीच कर रहे है।
स्थानीय वल्लभनगर पब्लिक स्कूल से यहां कैंप में आई दिव्यांश कोटवानी ने कहा कि उसे समर कैंप में काफी मजा आ रहा है। मेरे परिजनों को भी यहां आकर अच्छा लगा। अब आगे की पढ़ाई भी मैं इसी स्कूल में करूंगी वहीं चैम्पियन स्कूल से कैंप में आई रिद्धीपाल ने कहा कि योग और जुंबा डांस में काफी मजा आ रहा है। टीचर्स भी काफी अच्छे से हमें डांस सीखा रहे है।

शिक्षिका आराधना लाल ने बताया कि कैंप में प्रतिदिन 100 से अधिक बच्चे शामिल हो रहे है। पहले दो दिन बच्चों की संख्या थोड़ी कम थी, लेकिन तीसरे दिन से संख्या बढ़ गई है। बच्चों को आर्ट एडं क्राफ्ट में ज्यादा रूचि है। बच्चे यहां आकर तरह-तरह के क्राफ्ट बनाना सीख रहे है।