दिव्य महाराष्ट्र मंडल

कैरम स्‍पर्धा की तैयारियां पूर्ण, शनिवार से शुरू होंगे राजधानी के दिग्‍गज खिलाड़ियों में भिडंत

रायपुर। महाराष्‍ट्र मंडल की खेल समिति की ओर से शनिवार- रविवार को होने वाली कैरम स्‍पर्धा की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गईं हैं। 26 अप्रैल को सुबह 10 बजे नगर स्‍तरीय अंतर संस्‍था और समाज की कैरम स्‍पर्धा के मैच शुरू होंगे। वैसे एकल स्‍पर्धा को लेकर खिलाड़ियों का रुझान अधिक देखा जा रहा है। इनमें कई कैरम खिलाड़ी राजधानी में अपने बेहतरीन खेल की वजह से खासे लोकप्रिय हैं। पहली बार महाराष्ट्र मंडल के मंच पर होने वाली स्पर्धा में उनके हुनर को देखने का अवसर मिलेगा। 
 
खेल समिति की समन्‍वयक गीता दलाल ने बताया कि एकल और युगल स्‍पर्धाओं के लिए लगभग प्रवेश पूरे हो चुके हैं। शुक्रवार को विभिन्न श्रेणियों में होने वाले मैचों के फ‍िक्‍चर जारी कर दिए जाएंगे। गीता ने कहा कि महिलाओं के लिए केवल एकल स्‍पर्धाएं ही होंगी। स्‍पर्धा के सभी मैचों के रेफरी व चीफ रेफरी छत्‍तीसगढ़ कैरम एसोसिएशन से संबंद्ध होंगे। इस स्‍पर्धा में 18 वर्ष से अधिक आयु के खिलाड़ी ही हिस्‍सा ले पाएंगे। गीता के अनुसार सभी मैच चौबे कॉलोनी स्थित महाराष्‍ट्र मंडल भवन में होंगे।