कैरम स्पर्धाः मेंस डबल में गनबीर- प्रमोद की जोड़ी ने खिताब किया अपने नाम
- वूमेंस सिंगल के फाइनल में हुए काटे की टक्कर में कंचन ठाकुर रही विनर
रायपुर। महराष्ट्र मंडल में आयोजित दो दिवसीय कैरम स्पर्धा के मेंस डबल में एनपी गनबीर और प्रमोद कुमार पाटिल की जोड़ी ने अरुण कुम्बाले और उदय बेडेकर की टीम को बेस्ट आफ थ्री के एकतरफा हुए मुकाबले में 9-12-, 24-0 और 22-9 से शिकस्त दी।

वूमेंस सिंगल में कंचन ठाकुर ने अंजली बहाड़ को 5-13, 14-10 और 21-5 से हराया। वहीं मेंस सिंगल के फाइनल मुकाबले में प्रमोद पाटिल ने अपने प्रतिद्वंदी हेमराज बावने को 12-11, 9-16 और 21-1 से परास्त किया।

स्पर्धा के समापन समारोह में मंडल के समन्वयक श्याम सुंदर खंगन, सचिव चेतन दंडवते, खेल समिति की सदस्य और अंतरराष्ट्रीय हाकी खिलाड़ी नीता डूमरे और छत्तीसगढ़ प्रदेश कैरम एसोशिएसन के सचिव विजय कुमार ने अतिथियों को प्रमाणपत्र, मेडल, शील्ड और नकद पुरस्कार सहित महाराष्ट्र मंडल का ब्रोशर प्रदान किया गया।

मंडल की उपाध्यक्ष और खेल समिति की समन्वयक गीता दलाल ने बताया कि वूमेंस फाइनल में कंचन ठाकुर ने अंजली बहाड़ को हराया। इससे पहले वूमेंस के पहले सेमीफाइनल में कंचन ठाकुर का मुकाबला निशा मेश्राम के साथ हुआ। जिसमें कंचन ने निशा को 14-10, 12-19 और 14-9 से हराया।

वहीं दूसरे सेमीफाइनल में अंजली बहाड़ ने एकतरफा मुकाबले में अपने प्रतिद्वंदी सुषमा किलेदार को 25-0 और 24-0 से शिकस्त दी। वहीं मेंस सिंगल का पहला सेमीफाइनल मुकाबला हेमराज और शशांक के बीच खेला गया जिसमें हेमराज ने 22-1 और 20-1 से जीत दर्ज की। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में प्रमोद पाटिल ने नितीन तंबोली को 20-1 और 21-4 से शिकस्त दी।