दिव्य महाराष्ट्र मंडल

महिलाओं ने मनाया चैत्र गौरी हल्दी कुंकू... किया हनुमान चालीसा का पाठ

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के कोटा महिला केंद्र की महिलाओं ने 26 अप्रैल को चैत्र गौरी हल्दी कुंकू धूमधाम के साथ मनाया। कोटा केंद्र की सदस्य मोहिनी भिड़े के घर पर चैत्र गौरी हल्दी कुंकू और गोपालकाला का आयोजन हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में केंद्र की महिलाएं उपस्थित हुई।

कार्यक्रम की शुरूआत केंद्र की सदस्यों ने दीप प्रज्जवलन और चैत्र गौरी की पूजा अर्चना के साथ की। इसके उपरांत सभी ने एक दूसरे को हल्दी लगाकर अखंड सौभाग्य की कामना की। तदउपरांत सभी ने हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया।

केंद्र की सदस्या आकांक्षा गद्रे ने बताया कि केंद्र की सदस्या मोहिनी भिड़े के घर पर गोपालकाला उत्सव और हल्दी कुंकू का आयोजन किया गया। जिसमें केंद्र की महिलाओं ने अपनी उपस्थित दी। कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को था इसलिए सभी ने पहले रामरक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान कुसुम मल्लेवार, माधुरी इंगोले, वीणा जकाते , अरूणा, आकांक्षा गद्रे, अलका मराठे, सुदक्षणा शेण्डे और गौरी मोकासदार प्रमुख रुप से उपस्थित थीं।