उत्साह से लबरेज दिखीं तन्वी, यशिका और वर्तिका.. जोश में नजर आए गौरव और वेदांत
2025-05-16 12:59 PM
377
रायपुर। हैदराबाद में होने वाले इंटरनेशनल रिंग फाइट चैम्पियनशिप 2025 में शामिल होने जा रहे छत्तीसगढ़ के रिंग फाइटर तैयारी में जुटे है। फाइटर तन्वी, यशिका और वर्तिका उत्साह से लबरेज नजर आए वहीं गौरव और वेदांत जोश में नजर आए। संत ज्ञानेश्वर स्कूल प्रांगण में खिलाड़ी प्रतिदिन अभ्यास में जुटे है। महाराष्ट्र मंडल रायपुर में 17 मई को सुबह सभी खिलाड़ियों को ट्रैक सूट वितरण के साथ छत्तीसगढ़ रिंग फाइट एसोसिएशन के संरक्षक अजय मधुकर काले और अध्यक्ष चेतन दंडवते संबोधित करेंगे।

छत्तीसगढ़ रिंग फाइट एसोसिएशन ने सचिव ओपी कटारिया ने बताया कि विगत 2 मई से हमारे रिंग फाइटर संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में जमकर पसीना बहा रहे है। प्रतिदिन सुबह 7 बजे से 8.30 बजे तक रिंग फाइटर अभ्यास कर रहे है। यह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता हैदराबाद में 23 से 26 मई तक आयोजित की जा रही है।
नियमित रुप से अभ्यास में आ रही लालपुर स्कूल की छात्रा तन्वी साहू ने और यशिका साहू ने कहा कि हम रिंग फाइट के लिए नियमित रुप से अभ्यास कर रहे है। कटारिया सर के निर्देशन में हमारी पुख्ता तैयारी चल रही है। उन्होंने हमें स्पर्धा के सभी राउंड के बारे में बारिकी से बताया, समझाया और अभ्यास कराया है। हम इस बार मेडल लेकर लौटेंगे।
संत ज्ञानेश्वर स्कूल के वेदांत साहू, तुषार वर्मा और रायपुर कान्वेंट के गौरव हेमने ने कहा कि हम नियमित अभ्यास में आ रहे है। अभ्यास से शुरूआती दिनों में लगा कि यह काफी टफ होगा, लेकिन अब अभ्य़ास में काफी मजा आ रहा है। कटारिया सर हमें प्रतिदिन पंच और किक का अभ्यास कर रहा है।