दिव्य महाराष्ट्र मंडल

चौबे कालोनी केंद्र ने चिंताहरण हनुमान मंदिर के पास राहगीरों को पिलाया मठा

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के चौबे कालोनी महिला केंद्र की टीम ने चौबे कालोनी स्थित चिंताहरण हनुमान मंदिरके पास राहगीरों को मठा वितरित किया। इस दौरान सुबह-सुबह काम पर जाने वाले कर्मचारियों, सब्जी बेचने वाले, ठेला चलाने वाले, आटो और ई-रिक्शा वालो को मठा वितरित किया। मठा वितरण का शुभारंभ स्वामी आत्मानंद वार्ड के पार्षद आनंद अग्रवाल और महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले और उपस्थित जनों ने हनुमान चालीसा पाठ के साथ किया। 

चौबे कालोनी महिला केंद्र की संयोजिता अक्षता पंडित ने बताया कि महाराष्ट्र मंडल की चौबे कालोनी महिला केंद्र की महिलाओं द्वारा किए जा रहे समाजसेवा के कार्यों की श्रृंखला में आज 20 मई को चिंताहरण हनुमान मंदिर के पास मठा वितरण किया गया। कार्यक्रम में हमारी महिला टीम के उत्साहवर्धन के लिए पार्षद आनंद अग्रवाल और मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले विशेष रुप से उपस्थित थे। 

मठा वितरण के दौरान राहगीरों के साथ सुबह-सुबह काम पर जाने वाले कर्मचारियों, सब्जी, ठेले, आटो वालों को मठा पिलाया गया। जिससे लोगों को इस भीषण गर्मी में राहत की सांस ली।

अक्षता पंडित ने आगे बताया कि सुबह 9.30 बजे  से दोपहर 12.30 बजे तक 15 सौ से अधिक लोगों को मठा पिलाया गया। मठा वितरण के दौरान मंडल की कार्यकारिणी सदस्य निरंजन पंडित, नमिता शेष, सुकृत गनोदवाले के साथ महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले का विशेष सहयोग रहा। वहीं अपर्णा काळेले, मनीषा वरवंडकर, स्वाती डबली, सुमीत मोड़क, सुरेंद्र बेंदरे, प्राची डोनगांवकरप्रीति शेष और शिल्पा वरवंडकर का सराहनीय योगदान रहा। इस पुण्य कार्य में बच्चों ने भी अपनी सहभागिता निभाई। जिसमें विहान काळेले, अनय पंडित, अक्षत पंडित, प्रमिश डोनगांवकर, आरूषि डबली शामिल थी।