दिव्य महाराष्ट्र मंडल

छत्‍तीसगढ़ रिंग फाइट की टीम हैदराबाद रवाना... 23 मई से होगी इंटरनेशनल चैम्पियनशिप

रायपुर। हैदराबाद में होने वाले इंटरनेशनल रिंग फाइट चैम्पियनशिप 2025 में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ रिंग फाइट एसोसिएशन की टीम गुरुवार, 22 मई को सिकंदराबादा एक्सप्रेस से रवाना हुए।  एसोसिएशन के अध्यक्ष चेतन दंडवते, सचिव ओपी कटारिया और अन्य पदाधिकारियों ने शाम 4.45 बजे रायपुर स्टेशन से शुभकामनाओं के साथ रवाना किया। सभी खिलाड़ी 23 मई को सुबह 8 बजे सिकंदराबाद पहुंचेगे।

छत्‍तीसगढ़ रिंग फाइट एसोसिएशन के महासचिव और रिंग फाइट फेडरेशन ऑफ इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट ओपी कटारिया और कोच प्रवीण क्षीरसागर टीम के साथ गए है। इसके साथ बालक वर्ग में तुषार वर्मा, वेदांत साहू, योगेश कुमार यादव, पुष्‍कर साहू, गौरव हिमने व बालिका वर्ग में वर्तिका क्षीरसागर, तनवी साहू, याशिका साहू और सानिका मिश्रा रवाना हुई।