पुनःनिर्मित सखी निवास और सेनेटरी पैड मशीन का उद्घाटन 28 मई को
रायपुर। वीर विनायक दामोदर सावरकर 142 वीं जयंती पर महाराष्ट्र मंडल के पुनःनिर्मित सखी निवास का व सेनेटरी पैड मशीन का उद्घाटन 28 मई को शाम 5.30 बजे किया जाएगा। उद्घाटन कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रायपुर महापौर मीनल चौबे होंगी।
महाराष्ट्र मंडल के सचिव चेतन दंडवते ने बतायाकि महाराष्ट्र मंडल की साहित्यिक समिति, महिला व युवा समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में पुनःनिर्मित सखी निवास का व सेनेटरी पैड मशीन का उद्घाटन, प्रावीण्य सूची छात्रों, सावरकर निबंध प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण भी किया जाएगा। इसके साथ वर्तमान पीढ़ी को समाज, राष्ट्र के विकास में सावरकर के व्यक्तित्व से बहुत सीखने योग्य बातें सुनने को मिलेगा।
दंडवते ने आगे बताया कि कार्यक्रम में रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे, बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष वर्णिका शर्मा, समाजसेवी और मंडल की आजीवन सभासद शुभांगी आप्टे और महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यक्रमअधिकारी शैल ठाकुर बतौर अतिथि उपस्थित रहेंगी।