स्टेट किक बाक्सिंग में संत ज्ञानेश्वर के योगेश ने जीता गोल्ड
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में पढ़ने वाले 11वीं के छात्र योगेश कुमार यादव ने 12वीं छत्तीसगढ़ स्टेट चिल्ड्रन कैडेट एडं जूनियर किक बाक्सिंग चैम्पियनशिप 2025 में गोल्ड मेडल जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया। योगेश की इस सफलता पर महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले और कार्यकारिणी ने उन्हें जीत की शुभकामनाएं दी।
स्कूल के प्राचार्य मनीष गोवर्धन ने बताया कि 12वीं छत्तीसगढ़ स्टेट चिल्ड्रन कैडेट एडं जूनियर किक बाक्सिंग चैम्पियनशिप 2025 का आयोजन जूनियर क्लब सीएसईबी कोरबा द्वारा 11 से 13 को सीएमए किक बाक्सिंग एकाडमी कोरबा में किया गया। स्पर्धा में मंडल द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में अध्ययनरत 11वीं के छात्र योगेश कुमार यादव ने भाग लिया। योगेश ने अंडर-17 (65 किलो) स्पर्धा में कोरबा दीपक साहू और सरगुजा के डी मेंडिस को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। वहीं योगेश ने म्यूजिकल टीम इवेंट में सिल्डर मेडल जीता।