दिव्य महाराष्ट्र मंडल

रोहिणीपुरम महिला केंद्र ने 74वें सप्ताह भी जारी रखा हनुमान चालीसा पाठ का क्रम

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की रोहिणीपुरम महिला केंद्र की टीम ने इस शनिवार 31 मई को केंद्र की सदस्य साधना बहिरट के घर पर हनुमान चालीसा और राम रक्षा स्तोत्र का पाठ कर अभियान को 74वें सप्ताह भी पूरे उत्साह के साथ जारी रखा। वहीं अवंती विहार केंद्र की महिलाओं ने भी रामरक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा का पाठ किया। 

मंडल के आध्यात्मिक समिति की समन्वयक आस्था काले ने बताया कि समिति द्वारा हर शनिवार को होने वाले रामरक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा पाठ का क्रम इस शनिवार 31 मई को 74वें सप्ताह भी उत्साह के साथ हुआ।  रोहिणीपुरम महिला केंद्र की टीम ने केंद्र की सदस्या साधना बहिरट के घर पर पाठ किया। इस दौरान अचना मोहलीकर, जयश्री भुरे, रश्मि तनखीवाले, सोनाली एम कुलकर्णी, चित्रा बल्की, मीना विभूते, प्राची गनोदवाले, अल्का कुलकर्णी, अपर्णा वराडपांडे, अपर्णा जोशी, मीरा कुपटकर, राजश्री विनोद वैद्य, रचना ठेंगड़ी, अनुभा साड़ेगांवकर, अनिता लांघे, संध्या खंगन, रितु बहिरट और प्राची जोशी उपस्थित रहीं।  


अवंती विहार महिला केंद्र में हुए पाठ के दौरान गीता हाटे, जागृति भाखरे, छाया महाजन, अनघा अस्वले, रजनी, अंजू, जयश्री, शिल्पा, भारती, शुभद्रा, मीना, शुदेशना, मनीषा व नीता भंडारकर उपस्थित थीं।