‘जानिए घर पर लगाए कौन से पौधे जो देंगे आपको आक्सीजन’
2025-06-03 03:56 PM
295
संगोष्ठीः महाराष्ट्र मंडल की पर्यावरण समिति कर रही आयोजन
रायपुर। गार्डनिंग का शौक किसको नहीं होता, लेकिन आज की भागमभाग जिंदगी, फ्लैट कल्चर और स्थान के अभाव में हम अपने पर्यावरण को संजोने की चाह को चाहकर भी पूरा नहीं कर पाते। इस विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर हम आपकी इस चाहत को पूरा करने का प्रयास कर रहे है। ताकि आप भी अपने घर पर गार्डनिंग कर सके जो आपको पर्याप्त मात्रा में आक्सीजन दें। वहीं वर्तमान परिवेश में पर्यावरण के प्रति लोगों का रूझान बढ़ाने और इस कार्य में आने वाली चुनौतियों को दूर करने के उपाय भी बताएंगे।
महाराष्ट्र मंडल की उपाध्यक्ष गीता श्याम दलाल ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर महाराष्ट्र मंडल की पर्यावरण समिति की ओर से 5 जून को शाम 6 बजे महाराष्ट्र मंडल में संगोष्ठी का आयोजन किया गया है। जिसमें हम ‘घर पर कौन सा पौधा लगाए जो हमें ऑक्सीजन प्रदान करें’ और ‘पर्यावरण संरक्षण और चुनौतियां’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन कर रहे है। जिसमें हमारे वक्ता हम यह बताएंगे कि घर पर पोर्च, सीढ़ी, ड्राइंग रूम या बाल्कनी में ऐसे कौन-कौन से पौधे लगाए जो हमें आक्सीजन प्रदान करेंगे।
पर्यावरण समिति की प्रमुख अनघा करकशे ने बताया कि संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रुप में वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ विजय जैन, हर्टिकल्टरिस्ट व पर्यावरणविद् व इंदिरा गांधी कृषि विश्व विद्यालय रायपुर और डॉ जेएस उरकुरकर, पूर्व प्राध्यापक इंदिरा गांधी कृषि विश्व विद्यालय रायपुर विशेष वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले करेंगे।