अपनों के बीच पहुंचो तो मिलता है अपनत्व का भावः विजिया
- राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजिया राहटकर पहुंची मंडल
रायपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महाराष्ट्र मंडल द्वारा आयोजित संगोष्ठी कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महिला आयोग नईदिल्ली की अध्यक्ष विजिया राहटकर पहुंची। अपने एक दिवसीय रायपुर प्रवास के दौरान विशेष रूप में महाराष्ट्र मंडल के लिए समय निकाला और 5 जून को शाम 7 बजे चौबे कालोनी स्थित महाराष्ट्र मंडल पहुंची। उन्होंने कहा कि आज आप सभी के बीच पहुंच मुझे ऐसे लग रहा है कि मैं अपनों के बीच आई हूं। और यहीं अपनत्व का भाव मुझे दोबारा यहां आने को प्रेरित कर रहा है।

संगोष्ठी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज हम विश्व पर्यावरण दिवस पर यहां जुटे है। निःसंदेह समाजसेवी संगठनों के प्रयास से इस दिशा में नई क्रांति लिखी जाएगी। महाराष्ट्र मंडल लगातार सामाजिक दायित्वों का निर्वहन कर रहा है। 5 हजार से अधिक सदस्यों वाला यह महाराष्ट्र मंडल महिलाओं के लिए काफी कुछ कर रहा है। नारी शक्ति को समर्पित इनके कार्य लोगों को प्रेरणा देंगे। यहां भी नारी शक्ति की संख्या अधिक है। मैं आज उन महिलाओं के बीच हूं तो आज भी हर महीने चतुर्थी करना नहीं भूलती है। इनका यही अपना मुझे यहां दोबारा आने के लिए प्रेरित कर रहा हूं। इस सभा से मैं आप सभी से वादा करती हूं कि जल्द ही मैं यहां के लिए आफिशियल नहीं निजी दौरा बनाउंगी और मंडल की सभी समितियों से मिलुंगी।

इससे पूर्व महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले ने राष्ट्रीय महिला आयोग नईदिल्ली की अध्यक्ष विजिया राहटकर, झारखंड से पहुंची सदस्या ममता कुमारी और अन्य सदस्यों को बताया कि 90 वर्षीय महाराष्ट्र मंडल में 1939 में राष्ट्री य स्वकयं सेवक संघ के संस्थायपक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने आकर मानव सेवा का पाठ सिखाया था, जिसे मंडल ने आत्मसात किया। और उनके दिखाए रास्ते पर हम चल रहे है। मंडल अध्यक्ष काले ने बताया कि महाराष्ट्र मंडल द्वारा कामकाजी महिलाओं के लिए मध्यप्रदेश के पहला महिला वर्किंग वूमेन हास्टल 40 साल पहले खोला जो आज भी चल रहा है। वहीं दिव्यांग बालिका विकास गृह भी संचालित किया जा रहा है। जहां दिव्यांग बच्चियों का रहना, खाना, पढ़ना सभी खर्च मंडल वहन करता है।

महाराष्ट्र मंडल की परामर्श समिति की प्रमुख शताब्दी पांडे ने कहा कि कि आज अपने अल्प प्रवास के दौरान सिर्फ एक अनुरोध पर राष्ट्रीय महिला आयोग नईदिल्ली की अध्यक्ष विजिया राहटकर हमारे बीच पहुंची यह हमारे लिए गौरव का क्षण है। परिवार परामर्श समिति एवं रोहिणीपुरम महिला केंद्र ने विजिया जी का सम्मान किया और उन्हें प्रधानमंत्री के आह्वान पर रोहिणीपुरम महिला केंद्र द्वारा चलाए रहे एक पेड़ मां के नाम अभियान की जानकारी दी। एक पेड़ मां के नाम लगाने वाली महिलाओं ने विजिया जी से मुलाकात भी की। कार्यक्रम का संचालन मंडल उपाध्यक्ष गीता श्याम दलाल ने किया।