मंडल की छह महिला केंद्रों में हुआ रामरक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा पाठ
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की आध्यात्मिक समिति की ओऱ से प्रति शनिवार को होने वाला राम रक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा का पाठ जेष्ठ मास की भागवत एकादशी के अवसर पर 7 जून को अभियान के 75 सप्ताह को पूर्ण कर गया। इस शनिवार सरोना, सुंदर नगर, रोहिणीपुरम, टाटीबंध, डंगनिया और चौबे कालोनी महिला केंद्र द्वारा पाठ किया गया।

डंगनिया महिला केंद्र की टीम ने केंद्र की सदस्या दिव्या पात्रीकर के निवास पर हनुमान चालीसा एवं राम रक्षा स्तोत्र के साप्ताहिक पाठ किया। जिसकी शुरूआत गणेश स्तोत्र के साथ की गई। बाद में हनुमान चालीसा एवं राम रक्षा का पाठ किया गया। भागवत एकादशी के अवसर पर विट्ठल भगवान के भजन भी गाए गए। अंत में श्रीराम एवं हनुमान जी की आरती के साथ समापन किया गया। एकादशीनिमित्त उपवास के पदार्थ का प्रसाद रूप में वितरण किया गया।

अंत में दिव्या पात्रीकर द्वारा संत एकनाथ के जीवन का संक्षिप्त परिचय देते हुए उनके द्वारा रची गई मराठी रचनाओं के बारे में बताया। इस अवसर पर शुभांगी रुद्रजवार, जया भावे, नमिता शेष, अंजली काळे, रश्मी डांगे, श्रद्धा देशमुख, प्रिया जोगळेकर, अर्चना टेंबे, शैला गायधनी, प्रणिता इन्चुरकर, अर्चना कुलकर्णी, ज्योति डोळस उपस्थित थीं।

आध्यात्मिक समिति की समन्वक आस्था काले ने बताया कि रोहिणीपुरम महिला केंद्र की टीम ने मंगला पूरणकर के निवास में पाठ किया। इस दौरान अर्चना मोहलीकर, अल्का कुलकर्णी, राजश्री वैद्य, अपर्णा वरारपांडे, जयश्री भुरे, श्यामल जोशी, चित्रा बल्की, साधना बहिरट और मंगला पूरणकर उपस्थित रहीं। इसी प्रकार टाटीबंध केंद्र की कीर्ति भिते, रश्मि गोवर्धन, अंजली खेर औ र नंदा दाहिकर ने स्थानीय मंदिर में पहुंच पाठ किया। इसके साथ चौबे कालोनी महिला केंद्र की टीम ने महाराष्ट्र मंडल में पाठ किया। इस दौरान अपर्णा कालेले, मनीषा वरवंडकर, अक्षता पंडित, प्राची डोनगांवकर, प्रीति शेष, अल्का मराठे, सुनीता कुलकर्णी, अवंती अग्निहोत्री, उज्वला पुराणिक, सुनंदा बेंद्रे, पल्लवी मुकादम और संध्या पांडे उपस्थित थीं।

काले ने आगे बताया कि सरोना केंद्र की महिलाओं ने सालसार ग्रीन सोसायटी के हनुमान मंदिर में रामरक्षा स्त्रोत्र और हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान किरण अनवेकर, प्रवीणा बापट, प्रियंका बोरवणकर, दिप्ती शिलेदार, रमा धारवाडकर, आरती ठोंबरे, अलका मोडक उपस्थित रही। इसके साथ सुंदर नगर केंद्र की टीम ने सुरभि गनोदवाले के निवास पर पाठ किया। इस दौरान सुरभि गनोदवाले, सोनम गनोदवाले, साक्षी जोशी, अंकिता किरवई, यशस्वी दंडवते, सुजाता निबंलकर, मैथिली बक्षी, मनीषा देशपांडे, अस्मिता कुसरे, निष्ठा सप्रे उपस्थित रहीं।