संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव
रायपुर। महाराष्ट्र मंडळ द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर स्कूल में सोमवार, 16 जून को शाला प्रवेशोत्सव मनाया गया। शिक्षण सत्र 2025-26 के लिए शाला के प्रथम दिन बच्चों का तिलक लगाकर फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया। गर्मी की छुट्टी के बाद स्कूल लौटे बच्चे काफी खुश थे।
स्कूल के प्राचार्य मनीष गोवर्धन ने बताया कि शाला प्रवेशोत्सव को लेकर बच्चों के साथ शिक्षकों में भी उत्साह था। बच्चों को स्कूल के माहौल में ढालने के लिए आज पहले दिन बच्चों को एक्टिविटी कराई गई। नर्सरी में आए बच्चों का आज स्कूल में पहला दिन था, इसलिए शुरू में बच्चे थोड़ा रोए फिर अन्य बच्चों और शिक्षिकाओं के साथ घुल मिल गए।