18 वर्ष से अधिक सभी को नियमित बीपी जांच अनिवार्यः डा. विजया पी.
रायपुर। रामकृष्ण केयर हास्पिटल रायपुर ने ‘ब्रेन स्टोक-समय है कदम उठाने का’ विषय को लेकर राजधानी के एक होटल में कार्यशाला का आयोजन किया। जिसमें इंडियन स्टोक एसोसिएशन की प्रेसिडेंट डा. विजया पी. डा. अरविंद शर्मा और डा. संजय शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महराष्ट्र मंडल के प्रतिनिध के रुप में मंडल समन्वयक श्याम सुंदर खंगन, मालती मिश्रा और सुधीर मिश्रा शामिल हुए।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए डा. विजया पी ने कहा कि 18 वर्ष और उससे अधिक आयु को या व्यस्कों को हाईपरटेंशन (बीपी) की जांच अनिवार्य है। भारत में हर चार में से एक व्यक्ति एचटीगुन है। केवल 50 फीसद को इसके बारे में जानकारी है, और केवल 12 फीसद लोगों को ने अच्छी तरह से नियंत्रित कर रखा है। स्टोक होने के साढ़े चार घंटे के अंदर मरीज को अस्पताल में भर्ती करना जरूरी है। उच्च रक्तचाप एक खामोश बीमारी है। इससे ब्रेन स्टोक, हार्ट अटैक, किडनी को नुकसान, दृष्टि में क्षति हो सकते है।