दिव्य महाराष्ट्र मंडल

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर संत ज्ञानेश्वर स्कूल के बच्चों ने किया योग

रायपुर।  11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में बच्चों के साथ शिक्षकों ने योग अभ्यास किया। स्कूल के प्राचार्य मनीष गोवर्धन ने कहा कि योग को सिर्फ एक दिन औपचारिकता मात्र नहीं बल्कि अपनी प्रतिदिन की दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। इसलिए हर शनिवार हम स्कूल में बच्चों को योग और आध्यत्मिक विषयों का ज्ञान देते है।  उन्होंने कहा कि योगासन करते थोड़ी सतर्कता रखनी चाहिए। केवल सही प्रशिक्षक और विशेषज्ञ की देखरेख में ही आसन करने को प्राथमिकता दें।

स्कूल के उप प्राचार्य राहुल वोडीतेलवार ने कहा कि योग को हमें अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना चाहिए। योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि यह शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक संतुलन प्रदान करने वाली एक सम्पूर्ण जीवनशैली है। उन्होंने कहा कि यदि हम प्रतिदिन थोड़ा समय योग को दें, तो दीर्घकालीन स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस स्कूल में सभी क्लास के बच्चों ने योग किया।