दिव्य महाराष्ट्र मंडल

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मंडल में लगा मेगा हेल्थ कैंप

रायपुर। 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर महाराष्ट्र मंडल के सहयोग से डॉ. लाल पैथालॉजी द्वारा मेगा हेल्थ चेकअप कैंप लगाया गया। सुबह 8 बजे शुरू हुए इस कैंप में 40 से अधिक लोगों ने अपने नियमित स्वास्थ्य की जांच कराई। जांच शिविर को लेकर लोगों  में उत्साह देखा गया।

महाराष्‍ट्र मंडल के सचिव चेतन गोविंद दंडवते के अनुसार कैंप में शुगर, कोलेस्‍ट्राल, कैल्शियम, हीमोग्‍लोबिन की जांच 10-10 रुपये में की गई। टीएसएच की जांच 60 रुपये और एचबीए1सी की जांच मात्र 199 रुपये में हुई। वहीं कुछ लोगों ने महज 1200 रुपये में फुल बाडी चेकअप कराया। दंडवते ने बताया कि मंडल द्वारा डॉ. लाल पैथालॉजी के सहयोग से इस कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें सुबह से बड़ी संख्या में शामिल होकर लोगों ने जांच कराई।