दिव्य महाराष्ट्र मंडल

छह साल की श्रिया ने बिलासपुर में लहराया जीत का परचम

- विभिन्‍न कैटेगरी में था राज्‍य स्‍तरीय सब जूनियर कत्‍थक डांस कंपिटिशन 

रायपुर। महाराष्‍ट्र मंडल के आजीवन सभासद सौरभ जतकर और पूनम जतकर की छह वर्षीय सुपुत्री श्रिया जतकर मंगलम कला विकास संस्‍था छत्‍तीसगढ और शिव नृत्‍योदय इंस्‍टीट्यूट ऑफ कत्‍थक डांस के संयुक्‍त तत्‍वावधान में बिलासपुर में आयोजित मंगलम महोत्‍सव में सब जूनियर सोलो कत्‍थक डांस कैटेगरी में रनर अप रहीं। इसी तरह श्रिया ने अपने ग्रुप के साथ समूह कत्‍थक डांस स्‍पर्धा में विजेता होने का गौरव हासिल किया।
 
छत्‍तीसगढ स्‍तरीय इस प्रतियोगिता में छह वर्षीय श्रिया का आत्‍मविश्‍वास देखते ही बन रहा था, जबकि यह उनका पहला मंचीय प्रदर्शन था, वो भी प्रतियोगिता के दबाव के बीच। इस समय श्रिया हॉली क्रास स्‍कूल पेंशन बाडा में पहली कक्षा छात्रा हैं और महज एक साल से ही वे सेमी क्‍लासिकल डांस सीख रहीं हैं। 
 
 
महाराष्‍ट्र मंडल के अध्‍यक्ष अजय मधुकर काले ने कहा कि यह मासूम श्रिया की इस उपलब्धि समूचे महाराष्‍ट्र मंडल को गौरवान्वित कर रही है। छत्‍तीसगढ स्‍तरीय डांस कंपिटिशन में श्रिया ने महाराष्‍ट्र मंडल सहित पूरी राजधानी रायपुर का नाम रोशन किया है। भविष्‍य में वे कत्‍थक नृत्‍यंगना के रूप में देश- विदेश में नाम रोशन करेंगी, यह हमारा विश्‍वास है। सचिव चेतन दंडवते व कार्यकारिणी के साथ सांस्‍कृतिक समिति की प्रभारी प्रिया बक्षी, कला एवं संस्‍कृति समिति की समन्‍वयक भारती पलसोदकर ने भी श्रिया को उनकी इस सफलता के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।