दिव्य महाराष्ट्र मंडल

महाराष्‍ट्र मंडल में 5 जुलाई यानी शनिवार शाम सजेगी संगीतमय आषाढी स्‍वरगंध

0- भजनों  के साथ सुगम संगीत, नृत्‍य व लघु नाटिका का भी आनंद ले सकेंगे दर्शकगण
रायपुर। महाराष्‍ट्र मंडल में पांच जुलाई, शनिवार को शाम सात बजे से संगीततमय आषाढी स्‍वरगंध का आयोजन किया गया है। दुर्ग- भिलाई के 12 कलाकार
 
विट्ठल के भजनों के साथ सुगम संगीत की सुमधुर प्रस्‍तुति देंगे। साथ ही शास्त्रीय नृत्य व लघु नाटिका भी देखने का अवसर भी मिलेगा। 
कार्यक्रम के संयोजक परितोष डोनगांवकर ने बताया कि कार्यक्रम मूलत: भगवान विट्ठल (कृष्‍ण) के भजनों पर आधारित होगा। इसमें ‘पांडुरंग- पांडुरंग बोलतो मृदंग’, ‘कानड़ा राजा पंढरीचा’, ‘विठू माउली तू’, ‘विट्ठल आवडिने प्रेम भाव’, विठ्ठला तू वेढा कुंभार जैसे सुप्रसिद्ध भजन सुनने को मिलेंग। इसके अलावा श्रोतागण सुगम संगीत का आनंद भी ले सकेंगे। इस मौके पर सान्वी अवधुत कत्थक नृत्य से प्रभावित करेंगी। 
 
वहीं हर्षवर्धन वझे अपने साथी कलाकारों के साथ लघु नाटि‍का का मंचन करेंगे। साथ ही समूह गीतांची की प्रस्तुति भी होगी। कार्यक्रम का संचालन मुकुंद अवधुत व अजित मोने करेंगे। परितोष के अनुसार अजय लौंढे, आशीष करमरकर, दिलीप पाठक, प्रशांत देशपांडे, श्रीकांत देव, मिलिंद इंदुरकर, विनय गडकर, रेवती जोशी, पूजा नालमवार को सुमधुर भजनों के साथ सुगम संगीत में भी सुन सकेंगे। भक्ति संगीत प्रेमियों से कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है।