दिव्य महाराष्ट्र मंडल

दिव्‍यांग बालिकाओं का जन्‍मदिन मनाएगा चौबे कॉलोनी महिला केंद्र

0 घर जैसे माहौल में बालिकाओं के साथ सिलेब्रेट करेंगी महाराष्‍ट्र मंडल की महिलाएं 

रायपुर। महाराष्‍ट्र मंडल के चौबे कॉलोनी केंद्र की महिलाएं दिव्‍यांग बालिका विकास गृह में रहने वाली बच्चि‍यों का जन्‍मदिन धूमधाम से मनाएंगी। बच्चियों को घर जैसे माहौल में उनके जरूरत का सामान गिफ्ट के रूप में उपहार स्‍वरूप दिया जाएगा। गौरी क्षीरसागर के निवास पर हुई बैठक में इस आशय का महत्‍वपूर्ण निर्णय चौबे केंद्र की महिलाओं ने लिया।
 
केंद्र की संयोजिका अक्षता पंडित ने बताया कि बैठक में चौबे कॉलोनी केंद्र के भावी कार्यक्रमों पर भी चर्चा की गई। जल्‍दी ही इन्‍हें अंतिम रूप देकर जिम्‍मेदारियां भी सौंपी जाएंगी। साथ ही चौबे कॉलोनी केंद्र की महिलाएं चौबे कालोनी व समता कालोनी से लगी बस्ती की महिलाओं को गर्भ संस्कार के विषय में जानकारी देकर जागरूक करेंगी।
 
केंद्र संयोजिका के अनुसार डॉ. सोनल केला को महिलाओं के आरोग्य विषयक चर्चा करने के लिये आमंत्रित करने की तैयारी है। जो महिलाएं स्‍वयं और परिवार, खासकर बच्‍चों को मानसून में स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर साव‍धानियों से संबंधित जानकारी देकर सजग करेंगी। जल्‍दी ही कार्यक्रम का स्‍वरूप और तिथि की घोषणा की जाएगी। बैठक में केंद्र की वरिष्‍ठ सदस्‍यों ने प्रति शनिवार को राम रक्षा स्‍त्रोत और हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ के लिए अधिक से अधिक संख्‍या में महिलाओं से स्‍वस्‍फूर्त पहुंचने का आग्रह किया गया है। इस मौके पर मनीषा वरवंडकर, स्वाती डबली. चारूशीला देव, अलका मराठे, सीमा गनोदवाले, अवंती अग्निहोत्री, अर्चना मुकादम, सुनंदा हिशीकर, संध्या हिशीकर सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।