Delhi Kanwar Yatra 2025: सावन महीने के साथ ही पूरे दश में प्रमुख शिवालयों में कांवड़ यात्रा शुरू हो गया है। दिल्ली से लेकर देश के अन्य हिस्सों में पुलिस ने कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए हैं। इस बीच दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा (Kapil Mishra )ने दावा किया है कि शाहदरा में कुछ शरारती तत्वों में कंवर यात्रा मार्ग पर कांच के टुकड़े (Glass fragments) लगभग एक किलोमीटर तक के रूट पर बिखेर दिए, जिससे यात्रा में बाधा पहुंचाई जा सके। उन्होंने भरोसा दिलाया कांच के टुड़कों को साफ किया जा रहा है। कांवड़ियों को यात्रा में कोई भी दिक्कत नहीं होने देंगे।
इसकी जानकारी देते हुए बीजेपी नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा कि- दिल्ली के शाहदरा में कुछ शरारती तत्वों में कंवर यात्रा के मार्ग पर कांच के टुकड़े लगभग एक किलोमीटर तक के मार्ग पर बिखेर दिए। PWD और निगम के कर्मचारी मार्ग को साफ कर रहें हैं। स्थानीय विधायक संजय गोयल जी वहां मौजूद हैं CM @gupta_rekha जी ने स्वयं घटना का संज्ञान लिया है PWD के द्वारा शरारती तत्वों के खिलाफ FIR दर्ज करवाई जाएगी कांवड़ यात्रा में कोई भी व्यवधान नहीं होने देंगे।
विधायक संजय गोयल (Sanjay Goyal) भी कांच फोड़ने वाली जगह पहुंचे। इस दौरान वो सड़क पर से कांच का टुकड़ा चुनते हुए दिखे। संजय गोयल ने कहा कि ये काम शरारती तत्वों का है। जानबूझकर किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस तुरंत मौके पर आई और जांच की जा रही हो साजिश के पीछे कौन लोग है।