दिव्य महाराष्ट्र मंडल

आषाढी एकादशी पर चौबे कालोनी केंद्र की महिलाएं पहुंची विठ्ठल रुक्मिणी मंदिर

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की चौबे कॉलोनी महिला केंद्र की  महिलाएं आषाढी एकादशी पर फूल चौक स्थित विठ्ठल रुक्मिणी मंदिर पहुंची। जहां दर्शन कर सभी ने भजन का गायन किया। केंद्र की सभी महिलाएं अपने-अपने घर से प्रसाद बनाकर ले गई थी, जिसे मंदिर में अर्पण कर सभी को वितरित किया गया।

केंद्र की संयोजिका अक्षता पंडित ने बताया कि सावन के हर रविवार को केंद्र की महिलाएं अलग-अलग मंदिर जाकर पूजा करती है। इस साल आषाढी एकादशी से शुरुवात फूल चौक विठ्ठल रुक्मिणी मंदिर से की गई। अगले रविवार को टाटीबंध गणेश मंदिर और सरोना महादेव मंदिर जाएंगे। आखरी रविवार कोटा स्थित लक्ष्मीनारायण  मंदिर में समाप्त की जाएगी।